ईरान में भारत के नए राजदूत होंगे विष्वेश नेगी

  • भारत सरकार ने भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 2002 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विष्वेश नेगी को ईरान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है। 
  • 3 अगस्त 2026 को घोषित इस नियुक्ति के बाद वे जल्द ही तेहरान में अपना कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में वह नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
  • विष्वेश नेगी की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब भारत और ईरान के बीच ऊर्जा सहयोग, व्यापार, क्षेत्रीय संपर्क (कनेक्टिविटी) और सुरक्षा जैसे रणनीतिक मुद्दों पर लगातार बातचीत जारी है।
  •  ऐसे में उनकी नई जिम्मेदारी दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
  • ईरान में भारत के राजदूत की भूमिका केवल कूटनीतिक प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह राजनीतिक, आर्थिक और वाणिज्यिक हितों की रक्षा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  •  इसके अलावा, ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों से जुड़े कांसुलर मामलों का समन्वय और द्विपक्षीय संवाद को मजबूत करना भी राजदूत की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है।
  • ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास दोनों देशों के संबंधों का प्रमुख केंद्र है।
  •  ऐसे में विष्वेश नेगी की नियुक्ति को भारत-ईरान रिश्तों में सहयोग और संवाद को नई दिशा देने वाले महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

12 Years of Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana

The Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana (PMJDY) is a flagship financial inclusion scheme of the Government of India. Its objective is to bring in...

Popular Posts