वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया इतिहास, दलीप ट्रॉफी में उम्र का रिकॉर्ड ध्वस्त

  • पूर्वी क्षेत्र के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। 
  • महज 15 साल 157 दिन की उम्र में उन्होंने दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 
  • उन्होंने 31 अगस्त 2026 को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मध्य क्षेत्र के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की।
  • वैभव सूर्यवंशी ने महज 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
  •  इसके बाद भी उन्होंने तेजी से रन बनाना जारी रखा और 81 गेंदों में 92 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में सात चौके और सात छक्के शामिल रहे।
  •  हलांकि, वह अपने शतक से केवल आठ रन दूर रह गए और 92 रन के स्कोर पर आउट हो गए।
  • सूर्यवंशी की इस पारी के साथ दलीप ट्रॉफी में 57 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया।
  •  इससे पहले सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड लक्ष्मण सिंह के नाम था। उन्होंने जनवरी 1969 में 16 साल 23 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाया था।
  • अब वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 157 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर लक्ष्मण सिंह का यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उ
  • नकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने न केवल रिकॉर्ड बुक में उनका नाम दर्ज कराया, बल्कि पूर्वी क्षेत्र को भी मुकाबले में शानदार शुरुआत दिलाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(15-10-2026)

1. प्रतिवर्ष दुनियाभर में दृष्टिहीनता और दृष्टि दोष के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अक्टूबर माह के दूसरे गुरुवार को कौन सा दिवस मनाया जाता ह...

Popular Posts