विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज़

  • भारत पहली बार विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज़ के एक चरण की मेजबानी करने जा रहा है।
  •  प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 9 सितंबर 2026 तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रिवरफ्रंट पर किया जाएगा। 
  • यह 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज़ का तीसरा चरण होगा।
  • इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पैरा तीरंदाज रिकर्व ओपन, कंपाउंड ओपन, W1 और दृष्टिबाधित वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। 
  • भारत में इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन देश में पैरा तीरंदाजी के बढ़ते प्रभाव और लोकप्रियता को भी दर्शाता है।
  • प्रतियोगिता की तैयारी के लिए 29 सदस्यीय भारतीय टीम ने 23 अगस्त से 2 सितंबर तक गांधीनगर स्थित SAI राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में विशेष प्रशिक्षण लिया। 
  • भारतीय दल में पेरिस 2024 पैरालंपिक पदक विजेता हरविंदर सिंह, शीतल देवी और राकेश कुमार जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।
  • भारतीय टीम के 11 तीरंदाजों का चयन जापान में होने वाले आइची-नागोया एशियन गेम्स के लिए भी हुआ है।
  •  ऐसे में अहमदाबाद में होने वाली यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी तैयारियों को परखने और बड़े मुकाबलों से पहले लय हासिल करने का महत्वपूर्ण अवसर होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

‘Mission Ornamental Fish 2031’

On September 3, 2026, Vice President C.P. Radhakrishnan released the strategic action plan for ‘Mission Ornamental Fish 2031’ at Agatti, Lak...

Popular Posts