ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया



ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के वायु संस्करण का आज (08 दिसम्‍बर, 2021) ओडिशा के तट से दूर एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से प्रात: 10:30 बजे सुपरसोनिक लड़ाकू विमान सुखोई 30 एमके I से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इस उल्‍लेखनीय उड़ान में विमान से लॉन्‍च की गई मिसाइल ने सभी मिशन उद्देश्‍यों को पूरा करने के लिए पूर्व नियोजित गति प्रक्षेप पथ (ट्रजेक्टरी) का पालन किया।

यह लॉन्च ब्रह्मोस के विकास में एक प्रमुख उपलब्‍धि‍ है। यह देश में वायु संस्‍करण ब्रह्मोस मिसाइलों के क्रमबद्ध उत्‍पादन की प्रणाली को उजागर करता है। रामजेट इंजन का मुख्‍य भाग स्‍थापित करने वाली प्रमुख एयरफ्रेम असेंबलियां भारतीय उद्योग द्वारा स्‍वेदशी रूप से विकसित की गई हैं। इन असेंबलियों में रामजेट ईंधन टैंक और वायु चालित (न्‍यूमैटिक) ईंधन आपूर्ति प्रणाली सहित गैर-धात्विक वायु फ्रेम सेक्‍शन शामिल हैं। परीक्षण के दौरान, संरचनात्मक अखंडता और कार्यात्मक प्रदर्शन प्रमाणित हुए हैं। ब्रह्मोस के वायु संस्करण का पिछला परीक्षण जुलाई 2021 में किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

The country's first high-altitude floriculture park

As a significant initiative to boost floriculture and environmental development in Ladakh, the foundation stones for two high-altitude flori...

Popular Posts