प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(11-04-2022)


प्रश्न

1. अशोक का ‘धम्म’ था–
(a) अच्छे व्यवहार का सिद्धान्त
(b) एक आदर्श
(c) सम्राट अशोक द्वारा प्रतिपादित विचारों की एक समष्टि
(d) उपरोक्त सभी

2. प्लिनी कौन था?
(a) एक कवि जिसने भारत के इतिहास के बारे में लिखा है
(b) एक योद्धा राजा जो अफगानिस्तान में बस गया था
(c) एक रोमन विद्वान् जिसने भारत के रोमन साम्राज्य के साथ व्यापार का उल्लेख किया है
(d) उपरोक्त सभी

3. राजा हर्ष का साम्राज्य फैला था –
(a) दक्षिणी सागर से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों तक
(b) पश्चिमी सागर से पूर्वी सागर तक
(c) गंगा यमुना घाटी में 
(d) अफगानिस्तान से असोम तक

4. निम्न विद्वानों में समान क्या है? आपस्तम्भ, बौधायन, कात्यायन, मानव, पाणिनी, पिंगल, याज्ञवल्क्य–
(a) सभी खगोलविद् थे (b) सभी व्याकरणाचार्य थे
(c) सभी कवि थे (d) सभी गणितज्ञ थे

5. गुलाम वंश बना था–
(a) एक परिवार जिसने दासता से मुक्ति पा ली थी
(b) कुछ असम्बन्धित परिवार जिनके संस्थापक दास सैनिक के रूप में राजा के लिए सेवा देते थे
(c) भारतीय शासकों के दास
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

6. बुलन्द दरवाजा बनवाया गया था–
(a) आगरा में गद्दी की स्थापना के उपलक्ष्य में
(b) गुजरात विजय के उपलक्ष्य में 
(c) चिश्ती सन्त के सम्मान में 
(d) उपरोक्त सभी

7. अकबर का प्रशासक कौन था?
(a) हुमायूँ (b) बाबर (c) बैरम खाँ (d) सलीम

8. गेटवे ऑफ इण्डिया, इण्डिया गेट तथा तीन मूर्ति की स्थापना हुई थी–
(a) क्रमश: आंग्ल राजा के स्वागत में, आंग्ल वायसराय के स्वागत में, प्रिंस ऑफ वेल्स के स्वागत में
(b) क्रमश: आंग्ल राजा के स्वागत में, आंग्ल वायसराय के स्वागत में, प्रिंस ऑफ वेल्स के स्वागत में
(c) क्रमश: आंग्ल महारानी विक्टोरिया के सम्मान में, प्रथम विश्वयुद्ध की विजय के अवसर पर, द्वितीय विश्वयुद्ध में मारे गए लोगों की याद में 
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

9. मुगल साम्राज्य प्रणाली की सुदृढ़ता का कारण था–
(a) इसके कठोर नियम
(b) मनसबदारी प्रणाली
(c) पैतृक वंशागत नियम
(d) अन्य भारतीय राजाओं के साथ सहयोग का सम्बन्ध

10. सिंह सभा आन्दोलन विस्तृत रूप से कब प्रारम्भ हुआ?
(a) 18वीं शताब्दी (b) 20वीं शताब्दी
(c) 19वीं शताब्दी (d) 21वीं शताब्दी




उत्तर-



1. (D)
अशोक का धम्म तत्कालीन सभी धर्मों के अच्छे गुणों, व्यवहार तथा आदर्शों का सम्मिलित रूप था।
 
2. (C)
प्लिनी प्रसिद्ध रोमन विद्वान् एवं दार्शनिक था, जिसने रोम एवं भारत के मध्य व्यापार का उल्लेख किया है। रोम साम्राज्य के धन का बहाव भारत की तरफ होने से प्लिनी दु:ख व्यक्त करता है। प्लिनी कहता है कि ‘‘रोम के सोने से भारत सोने की चिडि़या बन चुका है, पर रोम उजाड़ हो गया है।’’

3. (B)
राजा हर्ष के साम्राज्य की राजधानी कन्नौज थी। हर्ष का साम्राज्य गुजरात, पंजाब, उड़ीसा आदि राज्यों तक फैला था। इस प्रकार उसका साम्राज्य पश्चिमी सागर (गुजरात) तथा पूर्वी सागर (उड़ीसा) तक पैâला था।

4. (B)
व्याकरण के माध्यम से भाषा का स्वरूप निर्धारित किया गया। व्याकरण पर लिखी गई प्रथम पुस्तक ‘अष्टाध्यायी’ पाणिनी द्वारा लिखी गई तथा कात्यायन ने व्याकरण की पुस्तक ‘वर्तिका’ लिखी थी। आपस्तम्भ, बौधायन, मानव, पिंगल तथा याज्ञवल्क्य ने अपने ग्रंथों में व्याकरण का उल्लेख किया है।

5. (B)
गुलाम वंश की स्थापना से दिल्ली सल्तनत की शुरूआत हुई। इसमें जितने भी शासक हुए वे अलग-अलग परिवार से सम्बन्धित थे तथा राजा के दास के रूप में राजा को सेवा प्रदान करते थे।

6. (B)
बुलंद दरवाजा का निर्माण अकबर द्वारा फतेहपुर सीकरी में 1571 ई. में गुजरात विजय के उपलक्ष्य में करवाया था।

7. (B)
बैरम खाँ अकबर का प्रशासक था। बैरम खाँ अकबर का वकील तथा अकबर का संरक्षक था। बैरम खाँ के संरक्षण में अकबर ने 1556-60 ई. तक शासन किया। अकबर ने बैरम खाँ को खान-ए-खाना की उपाधि से विभूषित किया था।

8. (D)
‘गेटवे ऑफ इण्डिया (मुम्बई)’ का निर्माण ब्रिटिश शासक जार्ज पंचम और महारानी मेरी के मुम्बई आगमन के अवसर पर सम्मानित करने के लिए बनाया गया एक विशाल स्मारक है। ‘इण्डिया गेट’ (नई दिल्ली) का निर्माण उन 80000 से अधिक भारतीय सैनिकों की याद में निर्मित किया था, जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध में वीरगति पायी थी। दिल्ली में बनी ‘तीन मूर्ति’ स्मारक तीन रियासतों के सैनिकों (मैसूर, जोधपुर तथा हैदराबाद) का प्रतिनिधित्व करते हैं जिन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान अपनी जान गवाई। यह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं० जवाहर लाल नेहरू का निवास स्थल था।  

9. (B)
मनसबदारी प्रणाली ने मुगल साम्राज्य को दृढ़ता प्रदान की तथा इसी प्रणाली के कारण मुगलों के साम्राज्य का विघटन भी प्रारम्भ हुआ। 1575 ई. में अकबर के द्वारा मनसबदारी प्रणाली की शुरूआत की गई थी।

10. (C)
19वीं शताब्दी के प्रारम्भ में सिंह सभा आंदोलन प्रारम्भ हुआ। इस आंदोलन के पूर्व पंजाब में नामधारी आंदोलन प्रारम्भ हुआ था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

M.S. Dhoni has become the goodwill ambassador for the Bajaj Pune Grand Tour 2026

India is set to take a historic step on the global professional cycling stage. Through the Pune Grand Tour 2026, India will host an internat...

Popular Posts