दिल्ली–अमृतसर–कटरा एक्सप्रेसवे के 188 किमी सेक्शन का शुभारंभ

  • देश के सड़क अवसंरचना नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई 2026 को दिल्ली–अमृतसर–कटरा एक्सप्रेसवे के 188 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन किया।
  •  इसके तहत हरियाणा के जींद में पैकेज 1 से 5 (157.92 किमी) और पंजाब के जालंधर में पैकेज 6 (30.9 किमी) को यातायात के लिए खोल दिया गया। 
  • इसके साथ ही एक्सप्रेसवे का 188 किलोमीटर से अधिक हिस्सा अब पूरी तरह परिचालन में आ गया है।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा भारतमाला परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा यह एक्सप्रेसवे देश की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में से एक है।
  •  कुल 667 किलोमीटर लंबा यह ग्रीनफील्ड, एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली को अमृतसर और कटरा से आधुनिक एवं तेज़ सड़क संपर्क प्रदान करेगा।
  • यह चार लेन वाला अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर इसे आठ लेन तक विस्तारित किया जा सके।
  •  उद्घाटित पैकेज 1 से 5 के निर्माण पर लगभग 9,680 करोड़ रुपये की लागत आई है।
  •  परियोजना का मुख्य उद्देश्य यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी लाना, सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना तथा उत्तर भारत में व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नई गति देना है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(01-09-2026)

1. अगस्त 2026 के अंत में भारत ने अंतरिक्ष कूटनीति और रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाते हुए किस मित्र देश के साथ 'अंतरिक्ष-आधारित खुफिया, निगरानी...

Popular Posts