- भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में नेतृत्व परिवर्तन के तहत विली वॉल्श ने 3 अगस्त 2026 से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाल लिया है।
- उनकी नियुक्ति की घोषणा मार्च 2026 में की गई थी।
- उन्होंने पीटर एल्बर्स का स्थान लिया है, जिन्होंने 10 मार्च 2026 को अपने पद से इस्तीफा दिया था।
- विली वॉल्श ऐसे समय में इंडिगो की कमान संभाल रहे हैं, जब एयरलाइन घरेलू बाजार में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है।
- वर्तमान में इंडिगो के बेड़े में 430 से अधिक विमान शामिल हैं और कंपनी प्रतिदिन लगभग 2,200 उड़ानों का संचालन करती है। एयरलाइन 95 से अधिक घरेलू तथा 40 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सेवाएं प्रदान करती है।
- इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के स्वामित्व वाली इंडिगो भारत की अग्रणी विमानन कंपनियों में गिनी जाती है।
- विशाल विमान बेड़े, व्यापक रूट नेटवर्क और बड़ी संख्या में दैनिक उड़ानों के कारण कंपनी भारतीय एविएशन सेक्टर में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। नए सीईओ के नेतृत्व में इंडिगो के विस्तार और विकास की रणनीति को नई गति मिलने की उम्मीद है।
Tags:
चर्चित व्यक्ति
